■ कोरपना के थुट्रा की वारदात में आरोपी पर अपराध दर्ज
@चंद्रपर
कोरपना तहसील के थुट्रा गांव में एक बुजुर्ग दंपत्ति 8 वर्ष बाद अपने घर लौटे तो पड़ोसी आरोपी ने विवाद करते हुए इस बुजुर्ग दंपत्ति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। फरियादी इस हमले में गंभीर घायल हुए उन्हें उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया। रविवार की दोपहर घटित इस वारदात में गड़चांदर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थुट्रा गांव निवासी मजदूर भारत दशरथ कांबले नामक 60 वर्षीय बुजुर्ग अपनी पत्नी सखुरामबाई के साथ रहता था। उसके पुत्र मिथुन व बहू संगीता के प्रेम विवाह के चलते परिवार में विवाद होने लगे तो 8 वर्ष पूर्व भारत ने अपना घर छोड़ दिया। गत 8 वर्षों से वे अपनी पत्नी के साथ तेलंगाना में रहने चले गये। लेकिन अब जब 8 वर्ष बाद वे अपने ही घर लौटे तो पड़ोसी व आरोपी राकेश लक्ष्मण मारेनल्लु ने उसके घर लौटने का कारण पूछते हुए विवाद किया। तैश में आकर राकेश ने घर के चाकू से भारत पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मेडिकल जांच व उपचार के बाद गड़चांदूर पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकेश के खिलाफ भादंवि की धारा 324, 504, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।
0 Comments