- शिवसेना नेता की गर्दन पर तलवार से हमला : 4 गिरफ्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

शिवसेना नेता की गर्दन पर तलवार से हमला : 4 गिरफ्तार


 ■ आर्म एक्ट व धारा 324 में 4 आरोपियों को एक दिन का पीसीआर

@चंद्रपुर

मंगलवार, 11 जनवरी की देर रात ऊर्जानगर ग्राम पंचायत के नेरी वार्ड परिसर में दो गटों में संघर्ष हुआ। सूत्रों के अनुसार इस दौरान पूर्व सरपंच बबलू कटरे समेत 4 आरोपियों द्वारा चंद्रपुर शिवसेना युवा उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल की गर्दन पर तलवार से हमला किया गया। इस मामले में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में तत्काल उपचार के लिये भर्ती कराया गया। वहीं दुर्गापुर की पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी बबलू कटरे समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें बधवार, 12 जनवरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां इन्हें एक दिन के पुलिस हिरासत में भेजने की सजा सुनाई गई है। 

बताया जाता है कि मंगलवार रात 2 गुटों के बीच किसी पुरानी रंजिश के चलते संघर्ष हुआ। दोनों गुट आपस में भिड़ गये। इस दौरान आरोपियों में से एक ने शिवसेना युवा उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल के गले पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में सुमित घायल हो गये। दुर्गापुर पुलिस ने पूर्व सरपंच व आरोपी बबलू कटरे, गुड्डू पारधी, नुतन कटरे व अतुल कटरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर आर्म एक्ट एवं धारा 324 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इन आरोपियों को बुधवार, 12 जनवरी को न्यायालय में पेश करने के बाद इन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस वारदात से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।

Post a Comment

0 Comments